{"_id":"5921e2ec4f1c1b3d6a53642c","slug":"unite-against-terrorism-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों : डीएम
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आतंकवाद विरोधी दिवस पर अलग-अलग स्थानों डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने आतंकवाद के खिलाफ एक जुट होने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की शपथ दिलाई गई।
रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आतंकवाद विरोधी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि सभी देशवासी अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में विश्वास रखते हैं। देश के लोगों को निष्ठापूर्वक आतंकवाद और हिंसा का विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि देश में बाहरी आतंकवाद के साथ-साथ भीतरी आतंकवाद पनप रहा है।
इस अवसर पर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई गई। इसके अलावा द्रोण स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने बनत में एक खेल प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें अंडर 12 में प्रथम स्थान चिराग, द्वितीय स्थान अर्पित, तृतीय स्थान स्थान वंश ने प्राप्त किया। अंडर 14 में प्रथम स्थान अंचल, द्वितीय स्थान अर्णव, तृतीय स्थान राज ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
इन सभी को डीएम, एडीएम भरत जी पांडेय, एसडीएम एमपी सिंह ने सम्मानित किया। एकेडमी की अध्यक्ष हिमानी गौतम, डायरेक्टर विजय सैनी को बधाई दी।
उधर, सुबह 10 बजे एसपी कार्यालय में आतंकवाद विरोध दिवस में एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने पुलिस कर्मियों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई। इस मौके पर सीओ कैराना भूषण वर्मा आदि मौजूद रहे।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई
शामली/कैराना। आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा कोतवाली कैराना में कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसपी ने पुलिसकर्मियों ने सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई।
एसपी की अध्यक्षता में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। कहा कि आज आतंकवाद बड़ खतरा बना हुआ है। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम मिलकर इसका मुकाबला करें। उन्होंने कार्यालय में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। उधर कैराना कोतवाली में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने समस्त पुलिस अधिकारियों, पुलिस कांस्टेबलों को आतंकवाद से लड़ने की शपथ दिलाई गई।