{"_id":"5eff7b528ebc3e42f4416276","slug":"unhappy-employee-on-strike-shamli-news-mrt489503990","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज न होने से खफा कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज न होने से खफा कर्मचारी हड़ताल पर
विज्ञापन
थाना भवन नगर पंचायत कार्यालय में कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएमसी मुलाकात करते कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन। अवैध कब्जे की जांच करने गई नगर पंचायत की टीम के साथ अभद्रता करने के मामले में तहरीर देने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने से खफा नगर पंचायत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार शाम नगर पंचायत की टीम कस्बे के मोहल्ला सैय्यादान में एक अवैध अतिक्रमण की जांच करने के लिए मौके पर पहुंची थी। जब कर्मचारियों ने कब्जाधारियों से भूमि के दस्तावेज मांगे तो आरोप है कि उक्त लोगों ने कर्मचारियों के मोबाइल व बाइक की चाबी छीन ली। मजबूरी में कर्मचारियों को मौके से निकलना पड़ा। इसके बाद रात को ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार दोपहर को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का हड़ताल शुरू कर दी। नगर पंचायत कर्मचारी संजय कुमार ने बताया कि उनके साथ अभद्रता हुई है और एसडीएम भी इस संबंध में मुकदमा दर्ज कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जब तक उनकी मांग पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर वसीक अहमद, मनीष धीमान, नवीन, फैजान, गौरव, सुरेश, रमेश, तिलकराम, सुनील सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
अवैध कब्जे की जांच करने गई नगर पंचायत की टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की। इस संबंध में थाने में तहरीर दी जा चुकी है, लेकिन मुकदमा दर्ज न होने से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों को समझाकर काम पर लौटाने के प्रयास लगातार जारी है। - मेघा गुप्ता, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
यदि कर्मचारी मामले में मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं तो पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। सूचना आ रही थी कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। यदि नहीं तो पुलिस की जांच जारी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - प्रभाकर कैंतुरा, थाना प्रभारी

थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय में अभद्रता करने वालों के खिलाफ हड़ताल पर बैठे कर्मचारी- फोटो : SHAMLI