फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Under the Amrit Mahotsav of Azadi, there will be a race in 15 villages

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 गांवों में दौड़

Wed, 08 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Under the Amrit Mahotsav of Azadi, there will be a race in 15 villages
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 गांवों में दौड़ होगी
विज्ञापन

शामली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र शामली एवं जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तर पर बृहस्पतिवार को प्रत्येक ब्लाक के 15 गांवों में दौड आयोजित की जाएगी। दौड़ में विजेता खिलाड़ियों को 11 सितंबर को दौड़ में मौका दिया जाएगा। दौड़ प्रात: 11 बजे से अपना घर आश्रम से प्रारंभ न्यू विकास भवन शामली पर संपन्न होगी, जहां पर विजेताओं को जनमंच के माध्यम से उत्कृष्ट पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में नेहरू युवा केंद्र शामली एवं जिला प्रशासन के अफसरो की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद जिला मुख्यालय पर आजादी महोत्सव के तहत जिला मुख्यालय पर दौड होगी। डीएम जसजीत कौर ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लाक के अंतर्गत आने वाले 15 ग्रामों में सफलतापूर्वक फ्रीडम रन का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान दौड़ में विजेता होने वाले खिलाड़ियों को जनपद स्तर पर दौड़ का आयोजन 11 सितंबर को होगा। दौड़ प्रात: 11 बजे से अपना घर आश्रम से प्रारंभ न्यू विकास भवन शामली पर संपन्न होगी, जहां विजेताओं को जनमंच के माध्यम से उत्कृष्ट पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर 9 सितंबर को होने वाली फ्रीडम रन का सचिव एवं ग्राम प्रधानों का सहयोग लेते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, रीतिनाथ शुक्ला सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed