{"_id":"6339e06f13196016551860f1","slug":"under-14-district-cricket-league-organized-shamli-news-mrt6079432157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 14 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 14 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन
विज्ञापन
कैराना के भास्कर स्कूल में अंडर 14 क्रिकेट लीग का उद्घाटन करते एएसपी ओपी सिंह व अन्य।
- फोटो : SHAMLI
अंडर 14 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन
शामली, कैराना। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल शामली में सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर 14 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया।
क्रिकेट लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी ओपी सिंह, भास्कर स्कूल के चेयरमैन हाजी एमएन कुरैशी, सीनियर एडवाइजर डॉ. खुर्शीद अनवर ने फीता काट कर किया। कोच विनय कुमार व सादिक अली ने बताया कि सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के निर्देशन में जनपद शामली में अंडर 14 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में 15-15 खिलाड़ियों की चार टीमें रेड टीम, ग्रीन टीम, येलो टीम व ब्लू टीमें बनायी गईं हैं। रविवार को रेड टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 133 रन बनाये और 50 ओवर से पहले ही पूरी टीम आउट हो गई। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी ग्रीन टीम 210 रन बना कर आउट हुई।
लीग में टीम की हार जीत नहीं होगी केवल चारों टीम में से अच्छा खेलने वाले 15 खिलाड़ियों का चयन करके एक टीम बनाई जाएगी। चयनित होनी वाली टीम जोन स्तर पर मैच में भाग लेगी। क्रिकेट लीग के कारण जनपद से अच्छे क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आयेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य नौशाद अली, सैय्यदा समीना हुसैन व मुस्तकीम सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर आरिफ अली, राममेहर पांचाल, प्रदीप चौहान, अनीता शर्मा, प्रियंका सैनी, गुरप्रीत कौर, प्रिया, इमरान चौधरी, नागेन्द्र खेवाल, पंकज चौधरी, राकी देशववाल, सनी धीमान, फरमान खान आदि मौजूद रहे।