{"_id":"615f4b7c8ebc3e334e1d316f","slug":"uncontrolled-car-entered-the-school-many-vehicles-damaged-shamli-news-mrt559694361","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर स्कूल में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर स्कूल में घुसी
विज्ञापन
जलालाबाद दिव्या पब्लिक स्कूल में जा घुसी स्कारपियो
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित कार स्कूल में घुसी, कई वाहन क्षतिग्रस्त
शामली, जलालाबाद। कस्बे से शामली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्कूल परिसर के ट्रांसपोर्ट भवन में जा घुसी। कार ने स्कूल के ट्रांसपोर्ट भवन के खंभे को तोड़ डाला। हादसे में ट्रांसपोर्ट इंचार्ज व तीन अध्यापकों की बाइक और छात्र-छात्राओं की 14 साइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अंदर कक्ष में बैठे ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कार सवार चार युवक गंभीर घायल हो गए।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे जलालाबाद से शामली की ओर एक कार तेज गति से जा रही थी। अचानक ही कार अनियंत्रित होकर दिव्या पब्लिक स्कूल के बाहरी हिस्से में बने ट्रांसपोर्ट भवन में जा घुसी। हादसे में ट्रांसपोर्ट इंचार्ज सुनील कुमार, सहायक अध्यापक पृथ्वी सिंह समेत तीन अध्यापकों की बाइकें और 14 बच्चों की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्रांसपोर्ट भवन का खंभा भी टूट गया। अंदर कक्ष में बैठे ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में कार में सवार शाहिद निवासी बड़ौत, समीर, जीशान, साकिब निवासी मोहल्ला शाहगाजीपुरा जलालाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रांसपोर्ट संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें से दो को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने बताया कि अनियंत्रित कार की चपेट में आने से ट्रांसपोर्ट भवन को नुकसान पहुंचा है। साथ ही चार बाइकें एवं 14 साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार होने के कारण ही कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। कार सवार घायल युवकों के बयान के बाद ही पता चलेगा। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
छुट्टी से आधा घंटे पहले हुआ हादसा
जिस परिसर में यह दुर्घटना हुई, वहीं से छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल बसों में सवार होकर अपने घर जाते हैं। स्कूल की छुट्टी डेढ़ बजे होती है। जबकि हादसा एक बजे हुआ। यदि छुट्टी के दौरान हादसा होता तो हालात भयावह हो सकते थे।

जलालाबाद दिव्या पब्लिक स्कूल में घुसी स्कारपियो को देखते छात्र- फोटो : SHAMLI