{"_id":"59ee3eec4f1c1bdb538b8d75","slug":"uncontrollable-tractor-reflex-death-of-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। काबड़ौत पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्रक को बचाने के चक्कर में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
बुढ़ाना थानाक्षेत्र के गांव भसाना निवासी गय्यूर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर करनाल की ओर जा रहा था। सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे जब वह काबड़ौत पुल के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे एक ट्रक से बचने के चक्कर में ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। जिसके नीचे गय्यूर दब गया।
मौके पर डायल-100 पुलिस और कोतवाली पुलिस पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया, लेकिन तब चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने को मोर्चरी भिजवा दिया। बाद में मृतक के परिजन अस्पताल में पहुंचे और शव को बिना कार्रवाई के अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
उधर, कैराना में कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी उस्मान व तसव्वर बाइक द्वारा कैराना आ रहे थे। कांधला रोड पर जहांनपुरा चौराहे के पास वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उस्मान को रेफर कर दिया।