फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uncontrollable car made of newborn baby

नवजात शिशु का काल बनी बेकाबू कार

Tue, 20 Jun 2017 12:15 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car made of newborn baby
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। नवजात होने की खुशियां मनाने के जश्न में डूबे परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा। सड़क हादसे में नवजात की मौत से मां की आंचल सूनी हो गई।
विज्ञापन


नशे की हालत में कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिस कारण नवजात की मौत हो गई। कार चालक ने दो साइकिल सवारों को भी टक्कर मार दी। हादसे से नाराज लोगों ने आरोपी कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सोमवार को गढ़ीपुख्ता निवासी मोनू की पत्नी मोनी ने ऊन पीएचसी पर नवजात को जन्म दिया। पैदा होते ही उसकी तबियत खराब हो गई। चिकित्सकों ने उसे झिंझाना सीएचसी पर रेफर कर दिया। इसके बाद, शाम करीब पांच बजे मोनू अपनी मां सरोज के साथ नवजात शिशु को लेकर बाइक से झिंझाना आ रहा था।
विज्ञापन


ऊन रोड पर मां काली मंदिर के निकट सामने से आ रहे वैन चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा और नवजात शिशु घायल हो गए। इस दौरान बाइक वैन के नीचे फंस गई। भागने की फिराक में वैन चालक ने करीब एक किमी तक बाइक को घसीटता हुआ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन की चपेट में साइकिल सवार देशपाल व महिपाल निवासी बझेड़ी भी घायल हो गए। वहां लोगों ने वैन चालक को पकड़ लिया तथा 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को झिंझाना सीएचसी में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, थाना प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि आरोपी वैन चालक को हिरासत में लिया गया है। चालक शराब के नशे में था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट बस, 10 घायल  
शामली। सहारनपुर जिले के गांव मनानी में देवी मंदिर से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी मनीष तथा उनके परिवार के लोग सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान के पास स्थित गांव मनानी में देवी मंदिर पर दर्शन करने गए थे।

वहां से सोमवार को शामली से वाया कैराना होते हुए पानीपत के रास्ते दिल्ली लौट रहे थे। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी टूरिस्ट बस कैराना रोड पर जगनपुर के पास पहुंची। चालक कुलदीप ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करना चाहा। इसी दौरान सामने से ट्रक आ गया, चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। 

हादसे में कुनाल पुत्र मनीष, मंजू पुत्री मनीष, दीप, माला पत्नी मनीष, दर्शन, दीपू, प्रीती, अंजू, ममता को मामूली चोटें आई, चालक कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कैराना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस से निकालकर घायलों को शामली के अस्पताल में भर्ती कराया।


दोपहर बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बस पलटने के बाद बच्चे बुरी तरह चिल्लाने लगे, जिससे मौके पर इकट्ठा लोग भी घबरा गए। अधिकांश यात्री बस में फंसे हुए थे, जिन्हें लोगों ने कड़ी मशक्कत कर निकाला। घायलों को उपचार के लिए कोई वाहन मौके पर मौजूद नहीं था, जिसके चलते कैराना की तरफ से आते वाहनों को रोक कर उनमें घायलों को शामली के अस्पताल तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed