फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ultrasound of 21 patients done on the first day in the district hospital

Shamli News: जिला अस्पताल में पहले दिन 21 मरीजों का हुआ अल्ट्रासाउंड

Thu, 07 Sep 2023 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound of 21 patients done on the first day in the district hospital
15 को दो दिन बाद की मिली तारीख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड जांच की निशुल्क सुविधा शुरू हो गई है। पहले दिन 21 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए जबकि 15 मरीजों को दो दिन बाद की तारीख दी गई है।
पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गांव मुंडेट खुर्द के सामने स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को डीएम रविंद्र सिंह ने अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया था। बुधवार से मरीजों को अल्ट्रासाउंड की निशुल्क जांच की सुविधा शुरू की गई। पहले दिन रेडियोलोजिस्ट डॉ. केके आहुजा ने सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 21 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए। 15 मरीजों को दो दिन बाद आठ सितंबर की तारीख दी गई है। रेडियोलोजिस्ट डॉ. केके आहुजा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की एक मशीन होने के कारण एक दिन में सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकेेंगे। बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक प्रकार से चली और किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया अगर किसी मरीज की इमरजेंसी होती है तो उसकी अल्ट्रासाउंड की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन होगी अल्ट्रासाउंड की जांच
शामली। रेडियोलोजिस्ट डॉ. केके आहुजा ने बताया कि जिला अस्पताल में सप्ताह में सिर्फ तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ही मरीजों के अल्ट्रासाउंड की जांच हो सकेगी। मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उनकी ड्यूटी सीएचसी शामली पर एक्सरे में रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed