{"_id":"5807be5b4f1c1b716b70485f","slug":"u-turn-on-the-highway-bus-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली यात्रियों की मिनी बस झिंझाना क्षेत्र में हाईवे पर पलटी, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली यात्रियों की मिनी बस झिंझाना क्षेत्र में हाईवे पर पलटी, 12 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 20 Oct 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। हिमाचल और चंडीगढ़ से घूमकर लौट रहे नेपाली यात्रियों की मिनी बस झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर केरटू के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से मिनी बस में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार रात नेपाल निवासी लगभग एक दर्जन नागरिक मिनी बस में हिमाचल और चंडीगढ़ से घूमकर लौट रहे थे। बिड़ोली से केरटू के बीच मिनी बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान सभी यात्री सोए हुए थे, तो एकाएक उनकी नींद टूटी और चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद झिंझाना थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को झिंझाना सीएचसी भिजवाया गया। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि उपचार कराने के बाद गंभीर रूप से घायलों को
जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि बाकी घायलों को राहत मिलने पर घर भिजवा दिया। हादसे में नंद बहादुर, मान बहादुर, आसीलाल, लक्ष्मी, वीर बहादुर, चंद्रु, सीता, अमृता, दीपा और राम बहादुर घायल हुए। उक्त सभी लोग नेपाल के रहने वाले हैं। कुछ लोग चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। घायल चंद्रु को गंभीर हालत में हाथ की नस कटने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।