फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two youths from the district died in a road accident in Bihar

Shamli News: बिहार में जिले के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Tue, 24 Oct 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths from the district died in a road accident in Bihar
मृतक आरिस का फाइल फोटो। सौजन्य : परिजन
कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी दो युवकों की बिहार में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों के शवों को परिजनों ने सुपुर्द ए खाक दिया है। दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी आनम व साहिल, अपने चचेरे भाई आरिस के साथ मेरठ से ट्रक में गिरिस लोड कर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे। रविवार को बिहार के जिला भोजपुर थाना शाहपुर के गांव इटावा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनों युवकों के ट्रक में एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आनम और आरिस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। परिजन दोनों युवकों के शव लेने के लिए बिहार रवाना हो गए। सोमवार को दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद लाए गए।

मृतक आरिस का फाइल फोटो। सौजन्य : परिजन

मृतक आरिस का फाइल फोटो। सौजन्य : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed