फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two youths drowned in Yamuna while taking bath

नहाते समय यमुना में डूबा पानीपत का युवक

Sun, 20 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in Yamuna while taking bath
शामली : बिड़ौली में यमुना में युवक के डूबने के बाद किनारे पर खड़े लोग। - फोटो : SHAMLI
कैराना/चौसाना (शामली)। गंगा दशहरा पर्व पर अपने परिवार के साथ स्नान करने आए पानीपत और करनाल निवासी दो युवक यमुना में नहाते समय डूब गए। शाम तक दोनों की तलाश में गोताखोर लगे रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार सुबह हरियाणा के पानीपत निवासी सौरभ (22) अपने परिवार के साथ यमुना नदी में स्नान करने आया था। सुबह सात बजे सौरभ यमुना में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। उसको को डूबता देख परिजनों ने शोर मचा दिया। वहां तैनात 11 गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। दिनभर की तलाश के बावजूद शाम तक उसका कुछ पता नहीं लगा है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, चौसाना के बिड़ौली में हरियाणा के करनाल के नरोखेड़ी निवासी प्रवीण पुत्र रणवीर एवं वेपाल पुत्र जस्सा भी यमुना में स्नान कर रहे थे। इस दौरान दोनों नदी के बहाव में बहने लगे। किसी तरह वेदपाल तो बाहर निकल गया, लेकिन प्रवीण बह गया। यमुना तट पर श्रद्धालुओं की काफी संख्या के बावजूद वहां गोताखोरों की व्यवस्था नहीं थी। शीतलगढ़ी और मंगलौरा से गोताखोरों को बुलाया गया। उन्होंने प्रवीण की तलाश की लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं लगा। प्रवीण अपने परिवार में इकलौता पुत्र है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिडौली में यमुना में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।

बिडौली में यमुना में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed