फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two young men killed in accident

हादसों में दो युवकों की मौत

Mon, 11 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 11 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two young men killed in accident
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गुरुद्वारा तिराहे के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भाग निकले ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चालक को पुलिस ने कैराना में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला सुभाषनगर निवासी उपेंद्र की रेलवे रोड पर चाय की दुकान है। रात करीब 12 बजे सुनील पुत्र उपेंद्र और उसके मामा का लड़का अमित पुत्र विरेंद्र निवासी अलीपुर कलां बाइक से दुकान पर आ रहे थे। जब वह आदर्श मंडी क्षेत्र में गुरुद्वारा तिराहे के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चला रहे अमित का सिर सीधा ट्रैक्टर से जा टकराया और वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


जबकि सुनील भी चोटिल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन पहुंच गए और घायल सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने वायरलेस पर मेसेज कर दिया। जिसके बाद कैराना पुलिस ने आरोपी को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पकड़ लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेरठ के गांव पांचकी निवासी राकेश पत्नी पूनम को साथ लेकर थानाभवन के गांव कादरगढ़ बाइक से आ रहा था। जब वह साईंधाम के निकट पहुंचे, तो ट्रक ने उन्हें साइड मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची और दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया।

वाहन ने बाइक सवार को कुचला
कांधला। वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को बागपत जिले के थाना छपरौली के गांव सनौली निवासी संसार (30) बाइक से शामली आया था। वहां से देर शाम वह गांव लौट रहा था, तो दिल्ली सहानपुर हाईवे पर कस्बा एलम के पास पीछे से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सहित काफी दूर तक घिसटने के बाद उसका सिर सड़क में जा लगा। राहगीरों ने गंभीर घटना की सूचना पुलिस को दी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संसार सिंह को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र कांधला में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोग कांधला पहुंचे। परिजनों के कहने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed