{"_id":"577169cd4f1c1bc97379b88e","slug":"two-year-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ में दो साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ में दो साल की कैद
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का मामला
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में करीब पांच वर्ष पूर्व थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में रात के समय युवती के साथ गाली गलौज और छेड़छाड़ करने व धमकी देने का आरोप सिद्ध पाए जाने पर एक व्यक्ति को दो साल कारावास और पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
अभियोजन अधिकारी राधेश्याम के अनुसार 14 दिसंबर 2010 को थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मालेंडी में रात आठ बजे गांव के ही राजेंद्र ने एक युवती के साथ गाली गलौज और छेड़छाड़ की थी। युवती द्वारा शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया था। युवती के पिता ने थाना गढ़ीपुख्ता में आरोपी राजेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाह पेश किए गए। सोमवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम कमल सिंह ने दोनों पक्षों की बहस सुनने और पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद राजेंद्र को दोषी पाया। जिसके बाद उसे दो वर्ष के कारावास और 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।