फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two thousand handspumps damaged, water corporation does not have repair money

दो हजार हैंडपंप खराब, जल निगम के पास मरम्मत का पैसा नहीं

Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two thousand handspumps damaged, water corporation does not have repair money
water problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  गर्मी के मौसम में जिले में दो हजार हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया है। जल निगम के अधिकारियों का दावा है कि खराब हैंडपंपों के मरम्मत और रिबोर कराने के लिए जल निगम के पास धनराशि उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


 जिले में पिछले कई सालों से लगातार जलस्तर गिरने से जिला डार्क जोन में घोषित हो चुका है। डार्क जोन होने के कारण हैंडपंप लगातार खराब होते जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 18,900 हैंडपंपों में दो हजार हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट गहरा गया है। हैंडपंपों का खराब होने का कारण जलस्तर गिरना माना जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरा कारण पानी में आयरन की मात्रा ज्यादा होने से लाल पानी हो जाता है। जल निगम के आंकड़ों के अनुसार जिले के हैंडपंपों से उगलने वाले पानी में आयरन 1.0 मिलीमीटर प्रति मीटर, गदला पानी दो हजार प्रति मिली मीटर आंका गया है। पिछले एक साल में  एक फुट जलस्तर गिरने का अनुमान माना जा रहा है। जिले में पानी में क्लोराइड की मात्रा नही ंहोना पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम के अफसरों के मुताबिक हैंडपंप  180-220 फुट व समसेर्विल 200- 300 फुट के जलस्तर पर लगाए जा रहे हैं। हैंडपंप की आयु 15 से लेकर बीस वर्ष मानी गई है।  हैंडपंप खराब होने का कारण जलस्तर गिरना, पानी का स्टेटा खराब होना है। हैंडपंपों का रखरखाव भी नहीं होने के कारण लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ जाती है। जल निगम के  सहायक अभियंता जेके गुप्ता ने बताया कि  जिले में जलस्तर में  आयरन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जिले में दो हजार हैंडपंप खराब है।

अधिशासी  अभियंता  देवेंद कुमार के मुताबिक हैंडपंपों की रिबोर व मरम्मत के लिए जिले मे कोई भी धनराशि उपलब्ध नहीं है। अभी कोई पालिसी  शासन से नहीं आई है। शासन से रिबोर कराने के लिए लक्ष्य दिया जाता है। लक्ष्य दिए जाने पर रिबोर के लिए धनराशि की मांग ली जाएगी।  प्रधानों को भी 13वें वित्त आयोग की स्वीकृत धनराशि से  हैंडपंप की रिबोर व  मरम्मत का अधिकार है।  उनका कहना है कि हैंडपंपों के रिबोर होने पर पचास हजार रुपये की धनराशि खर्च आएगा।       


ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों - 16, 400
शहरी क्षेत्रों में हैडपंपों -    2500  
  जिले में जलस्तर की स्थिति
 विकास खंड      जलस्तर 
शामली-             20-  26  मीटर कैराना  -                22  मीटर  
ऊन  -                  23  मीटर  
कांधला-                 18 मीटर  
थानाभवन -              18 मीटर  
कुल जलस्तर -   22 से 27 मीटर।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed