फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two surgeons in the district hospital, yet operation facilities are not available.

Shamli News: जिला अस्पताल में दो सर्जन, फिर भी ऑपरेशन की नहीं मिल रही सुविधा

Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two surgeons in the district hospital, yet operation facilities are not available.
शामली। जिला अस्पताल में स्वीकृत दोनों पदों पर सर्जन की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा फिर भी नहीं मिल पा रही है। ऑपरेशन की सुविधा न होने से मरीज परेशान रहते हैं और प्राइवेट में महंगा उपचार कराने को मजबूर रहते हैं। इसकी वजह निश्चेतक की नियुक्ति न होना है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सर्जन के दो पद स्वीकृत है। एक सर्जन डॉ. नरेश सैनी पहले से ही नियुक्त चल रहे हैं। दूसरे सर्जन के पद पर पिछले सप्ताह डॉ. सौरभ अग्रवाल ने ज्वाइन कर लिया है। जिला अस्पताल में दो सर्जन नियुक्त होने के बाद भी मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल रही है। इसकी वजह ये है कि जिला अस्पताल में अभी तक निश्चेतक के पद पर नियुक्ति नहीं हुई है। निश्चेतक न होने के कारण मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पाती है। इस वजह से मरीजों को जिला अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा का लाभ न मिलने पर प्राइवेट में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा का कहना है कि दोनों पदों पर सर्जन की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन निश्चेतक की नियुक्ति न होने के कारण अभी मरीजों के ऑपरेशन की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। निश्चेतक की नियुक्ति के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। जल्द ही निश्चेतक के नियुक्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नेत्र सर्जन नियुक्त, माइक्रोस्कॉप नहीं
शामली। जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन डॉ. शबीब की नियुक्ति काफी पहले हो चुकी है। लेकिन आंखों के ऑपरेशन की सुविधा मरीजों को नहीं मिल रही है। इसकी वजह जिला अस्पताल में माइक्रोस्कॉप न होना है। माइक्रोस्कॉप न होने के कारण मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए मरीजों को मेरठ रेफर किया जाता है। सीएमएस डॉ. अंजू जोधा का कहना है कि माइक्रोस्कॉप के लिए शासन को मांग पत्र भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed