फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   two sisters beaten to death in shamli district

शामली : दो बहनों की हत्या से ग्रामीणों में दहशत, 15 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी शिवानी

Sun, 09 May 2021 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 May 2021 11:32 AM IST
सार

- 15 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी शिवानी
- पति से अनबन के चलते 25 दिन पहले अपने घर चली गई थी 

विज्ञापन
two sisters beaten to death in shamli district
मां की मौत के बाद विलाप करते बच्चे - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के डेरा लालसिंह में दो बहनों की हत्या को लेकर ग्रामीण सकते में हैं। ग्रामीण घटना के बारे में कुछ ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है। सिर्फ इतना ही कहा कि शिवानी उर्फ सोनिया 15 दिन पहले ही मायके से ससुराल पहुंची थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक विक्रम का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह पारिवारिक विवाद इतना बढ़ जाएगा की दो महिलाओं की जान चली जाएगी। सुबह जब दोनों महिलाओं की हत्या की खबर पता चली तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पति से अनबन के चलते शिवानी करीब 25 दिन पहले अपने घर चली गई थी। करीब 15 दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि दो दिन पहले पति से फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसकी जानकारी शिवानी ने अपनी बहन डिंपल को दी। वह अपनी बहन शिवानी के घर का विवाद सुलझाने के लिए डेरालाल सिंह पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत में विवाद का हल न निकलने पर दोनों बहनों ने घर छोड़कर जाने की बात कही। इसी बात को लेकर विक्रम का अपनी पत्नी से फिर विवाद हुआ। इसी विवाद के चलतेे दोनों बहनों की लाठी डंडे से पिटाई कर दी और गला दबाकर हत्या कर दी।

 
विक्रम के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 12 साल से कम है। उन्हें नहीं पता कि उनके सिर से मां का साया उठा चुका है। वह अपने दादा के साथ घर पर गुमसुम हालत में मिले। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि अभी तक की जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद ही सामने आया है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य दो आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed