फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two schools upto 8th standard were found running in houses without any recognition

Shamli News: बिना मान्यता घरों में चलते मिले आठवीं तक के दो स्कूल

Sun, 27 Apr 2025 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two schools upto 8th standard were found running in houses without any recognition
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा, जसाला गांव में एक स्कूल बिना मान्यता के घर में दो स्कूल चलते मिले। इनमें कक्षा आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था।। वहीं गांव बलवा में स्कूल संचालक मौके से ताला लगाकर भाग गया। जांच के लिए पहुंची बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी करते हुए बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर ने कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा स्थित एक घर में चल रहे शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं चलती मिली। ऊपर की मंजिल में संचालक खुद रहता है। मौके पर मिले शिक्षक से यू-डायस नंबर के बारे में पूछा तो वह बता नहीं पाया। नाम पूछा तो वह स्कूल में पढ़ाने वाले दूसरे शिक्षक पवन का नाम खुद का नाम बताने लगा। संतोषजनक जानकारी न देने पर बीएसए ने संचालक को एक लाख रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस दिया। चेतावनी दी कि यदि स्कूल खोला तो हर रोज दस हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

जसाला में एसजीएम एक गली में घर में चलता मिला। बीएसए के पहुंचने से पहले ही सूचना मिलने के चलते संचालक स्कूल पर ताला लगाकर चले गए। स्कूल के बोर्ड पर भी फर्जी पंजीकरण नंबर लिखा मिला। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में चलने वाले अमान्य स्कूलों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए अमान्य स्कूल हर हाल में बंद कराए जाएंगे। गौरतलब है कि बीएसए ने दो दिन पहले थानाभवन के गांव महावतपुर में भी अमान्य स्कूल टीन शेड में चलता मिलने पर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed