{"_id":"650c96b9d3ab60797d0502b5","slug":"two-safe-houses-will-be-built-for-the-visit-of-deputy-chief-minister-shamli-news-c-26-1-sal1002-9259-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बनेंगे दो सेफ हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बनेंगे दो सेफ हाउस
विज्ञापन
शामली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुटे रहे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 23 सितंबर को जिले का दौरा करेंगे। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री 23 सितंबर को सुबह करीब 10:35 बजे शामली की नवीन पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद कार द्वारा मुंडेट गांव में 10:45 बजे भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। अपराह्न करीब 11:50 बजे कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिले की विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद बागपत के लिए रवाना होंगे।
दौरे को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों ने भी हेलीपैड स्थल का जायजा लिया। कृषि अधिकारी, डीपीआरओ और अन्य योजनाओं का ब्योरा तैयार करने में जुटे रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उप मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिले में दो सेफ हाउस बनाए गए हैं, जिनमें एक जिला अस्पताल जबकि दूसरा गंगा अमृत अस्पताल में स्थापित किया गया है। यहां पर 24 घंटे डाक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से करीब एक हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। जिनमें दो एएसपी, 8 सीओ, 10 थाना प्रभारी, पीएसी के जवान, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सिपाही मिलाकर करीब एक हजार शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के जवान सुरक्षा की कमान संभालते नजर आयेंगे। एसपी अभिषेक ने बताया कि पुलिसकर्मियों की भी बैठक लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।