फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two petrol pumps were raided and oil samples were taken.

Shamli News: दो पेट्रोल पंपों पर छापा, तेल के नमूने लिए

Fri, 22 May 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 22 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two petrol pumps were raided and oil samples were taken.
इम्पैक्ट...जिजौला में छापा मारती आपूर्ति विभाग की टीम। आपूर्ति विभाग
चौसाना। हरियाणा से उत्तराखंड तक तेल की तस्करी शीर्षक से अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति निरीक्षक अंकुर यादव के नेतृत्व में टीम ने यमुना खादर क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

सबसे पहले टीम ने चौसाना स्थित ज्वाला नाथ फिलिंग स्टेशन पर पहुंचकर डीजल-पेट्रोल की माप, मशीनों की कार्यप्रणाली, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, घनत्व जांच रजिस्टर, अग्निशमन उपकरण, सुरक्षा मानक, तेल भंडारण क्षमता और मशीनों की सील की जांच की। इसके बाद टीम जिजौला स्थित जनता फिलिंग स्टेशन पहुंची। निरीक्षण के दौरान तेल की शुद्धता, डिस्पेंसिंग मशीनों की कैलिब्रेशन, स्टॉक मिलान, टैंक की स्थिति और आपूर्ति से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई, जिनमें कुछ खामियां पाई गईं। इस दौरान डीजल और पेट्रोल के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन


छह-छह सैंपल जांच को भेजे गए
जांच टीम ने जिजौला स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल, डीजल और अन्य तेलों के छह-छह सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट दो से तीन दिन में आने की संभावना है। रिपोर्ट आने तक संबंधित पेट्रोल पंप पर बिक्री पर रोक लगाई जा सकती है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed