फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two people travelling in a car were injured when the car hit the bike

Shamli News: बाइक में साइड लगने पर कार सवार दो लोगाें को घायल किया

Sun, 01 Jun 2025 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two people travelling in a car were injured when the car hit the bike
कांधला। थानाक्षेत्र के कैराना मार्ग पर पर ईंट भट्ठे के समीप कार व बाइक की साइड लगने पर बाइक सवार लोगों ने कार सवार दो लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव ढुंढार निवासी दिनेश चौहान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के अरुण चौहान के साथ अपनी कार में सवार होकर गांव से कस्बे में आ रहा था। आरोप है गांव जिडाना ईंट भट्ठे के समीप एक बाइक सवार को मामूली साइड लग गई आरोपी बाइक सवार ने फोन कर अपने छह साथियों को मौके पर बुला लिया आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और कार क्षतिग्रस्त कर दी। शोर होने पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसान व राहगीरों के आने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed