फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two people returned from abroad were investigated through true net machine, report came negative

विदेश से लौटे दो लोगों की ट्रू नेट मशीन से हुई जांच, रिपोर्ट आई नेगेटिव

Mon, 15 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two people returned from abroad were investigated through true net machine, report came negative
विदेश से लौटे दो लोगों की ट्रू नेट मशीन से हुई जांच, रिपोर्ट आई नेगेटिव
विज्ञापन

शामली। शासन से कोविड की जांच के लिए आई ट्रू नेट मशीन से तीन दिन में 15 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। इनमें दो लोग विदेश से लौटने वाले भी शामिल हैं। अभी तक सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

शासन ने कोविड की इमरजेंसी जांच के लिए जनपद को ट्रू नेट मशीन उपलब्ध कराई है। इस मशीन से आवश्यक जांच शुरू कर दी गई है। तीन दिन पहले से सीएचसी में मशीन से सैंपलों की जांच शुरू की गई है। इस आटोमैटिक मशीन से एक बार में दो सैंपल की जांच होती है और दो घंटे के अंदर रिपोर्ट आ जाती है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि ट्रू नेट मशीन से अब तक करीब 15 लोगों के सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें विदेश से लौटे दो लोगों की भी जांच की गई है। इनमें एक व्यक्ति नीदरलैंड से और दूसरा कनाडा से हाल ही में लौटा था। इनकी जानकारी मिलने पर इन्हें क्वारंटीन में रखा गया था। दोनों के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। फिलहाल उन्हें कुछ दिन होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक ट्रू नेट मशीन से हुई सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed