{"_id":"5dbf1e188ebc3e014031a788","slug":"two-people-duped-in-the-name-of-house-shamli-news-mrt4517522157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के नाम पर दो लोगों को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के नाम पर दो लोगों को ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। लतीफगढ़ गांव में चार साल पहले दो लोगों से एक व्यक्ति ने सरकारी मकान बनवाने के नाम पर 95 हजार रूपये की ठगी कर ली। अब तक आरोपी द्वारा पैसे वापस न दिए जाने पर पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव लतीफगढ़ निवासी राम दीया ने तहरीर देकर बताया कि करीब चार साल पहले वह कस्बे में ही रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आया। उसने खुद को ऊन में अवर अभियंता के पद पर तैनात होना बताया। भरोसा दिलाया कि वह एक सप्ताह के भीतर सरकारी योजना के तहत मकान के साढ़े तीन लाख रुपये दिला देगा। उक्त व्यक्ति ने उससे 70 हजार रुपये ठग लिए। इसी तरह से उसने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति मांगेराम से 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद न ही उक्त व्यक्ति ने उनके मकान के पैसे दिलाए और न उनके पैसे वापस किए। कुछ दिन पूर्व उन्होंने सख्ती करते हुए अपने पैसे वापस मांगे तो उक्त व्यक्ति ने उल्टे पुलिस अधीक्षक के यहां उनके खिलाफ ही तहरीर दे दी। पीड़ितों ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।