{"_id":"656482387b33e3b2c603659a","slug":"two-parties-clash-over-sand-mining-commotion-shamli-news-c-26-1-sal1002-12488-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रेत खनन को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रेत खनन को लेकर दो पक्ष भिड़े, हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। भड़ी गांव में रेत खनन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने हथियारों के बल पर जबरन खनन करने का आरोप लगाया तो दूसरे ने खनन के दौरान फसल को कुचलने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार रात्रि बुग्गियां एक ही प्वाइंट से भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद वहां मौजूद सभी बुग्गियां वापस लौट आईं। इस्तकार पक्ष का आरोप है कि रेत खनन के दौरान मेरी फसल को खराब कर दिया गया। विरोध करने पर लाठी-डंडो से हमला किया। इंसार ने आरोप लगाया है कि खेत पर जबरन कब्जा करके इस्तकार पक्ष के एक दर्जन व्यक्ति अवैध रेत खनन कर रहे थे। विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अगर मामला सही पाया जाता है तो सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।