{"_id":"695d5d5a14c833e4e30a9e24","slug":"two-more-videos-go-viral-on-social-media-demands-for-an-impartial-investigationtwo-more-videos-go-viral-on-social-media-demands-for-an-impartial-investigation-are-raised-are-raised-shamli-news-c-26-1-sal1002-156990-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल, निष्पक्ष जांच की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। झिंझाना के मोहल्ला पठानान निवासी हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान की गिरफ्तारी के बाद उसकी फेसबुक आईडी से दो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं। एक वीडियो में एक युवती मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है, जबकि दूसरे वीडियो में पुलिस को फिरोज को गिरफ्तार कर ले जाते हुए दिखाया गया है।
सात दिन पूर्व पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान की संपत्ति कुर्क की थी। इसके बाद फिरोज की ओर से लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए गए थे, जिनमें उसने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा एनकाउंटर की आशंका जताई थी। पुलिस के अनुसार फिरोज खान को उसके घर के तहखाने से गिरफ्तार किया गया था। इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी फिरोज खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।