{"_id":"61d09f1f004dc222a11824cd","slug":"two-more-found-infected-seven-active-cases-shamli-news-mrt5716846138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और मिले संक्रमित, सक्रिय केस हुए सात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और मिले संक्रमित, सक्रिय केस हुए सात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में दो लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर सात हो गई है। नए मिले दोनों संक्रमितों में कोरोना के पहले से लक्षण थे। एक की ट्रूनेट मशीन की जांच में और दूसरे की आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
जिले में कोरोना के केस लगातार मिलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को सैंपलों की जांच रिपोर्ट में दो लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 30 वर्षीय युवक शहर की कांबोज कालोनी का निवासी है और गौतमबुद्ध नगर में आईटी कंपनी में काम करता है। वह शुक्रवार को शामली अपने घर पर आया था। उसे गले में खरास, हल्की खांसी की शिकायत हुई। शनिवार को उसने सीएचसी पर पहुंचकर कोरोना की जांच कराई। स्वास्थ्य कर्मियों ने ट्रूनेट मशीन से सैंपल की जांच की तो कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। दूसरा संक्रमित 70 वर्षीय व्यक्ति जिला मुजफ्फरनगर के गांव जौला का रहने वाला है।
शुक्रवार को उसका सैंपल स्वास्थ्य टीम ने शामली में रोडवेज बस स्टैंड पर रैंडम लिया था। उस समय वह चौसाना क्षेत्र में किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। शनिवार को सैंपल की रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। इस व्यक्ति को दो तीन दिन से हल्का बुखार आना बताया गया है।
विज्ञापन
सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर सात हो गई है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरतें और कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें।