फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two miscreants injured in police encounter after getting shot in the leg

Shamli News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल

Tue, 11 Mar 2025 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants injured in police encounter after getting shot in the leg
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस और एसओजी के साथ शाम को मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों बदमाश 13 दिन पहले बाइक लूटने की घटना में शामिल थे। घटना में शामिल एक बदमाश को पुलिस दोपहर में गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव बधेव से आगे बाग के निकट तीन बदमाशों ने 26 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी शाहवेज से बाइक व मोबाइल लूट लिया था। शाहवेज ने बताया था कि उस समय वह जोमेटो की नौकरी करने के बाद अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम और एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में शामिल एक आरोपी आकाश निवासी गांव ताना को सोमवार दोपहर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ था। आकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि बाइक लूट में उसके दो साथी भूपेंद्र निवासी गांव ताना थाना गढ़ीपुख्ता और विक्रांत निवासी गांव जगनपुर थाना कैराना शामिल थे। पुलिस और एसओजी टीम उनकी तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को दोनों बदमाशों के बारे में मिली सूचना के आधार पर आदर्श मंडी पुलिस और एसओजी टीम बधेव व मालेंडी के बीच घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश भूपेंद्र व विक्रांत को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। एएसपी ने बताया बदमाशों के कब्जे से लूटी गई बाइक, बड़ौत से छीना गया मोबाइल, दो तमंचे आदि बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed