{"_id":"62643d57a068b77d8c601b0c","slug":"two-miscreants-caught-after-the-encounter-shamli-news-mrt585756612","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। थाना पुलिस के साथ शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को दबोचने का दावा किया है । पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से लूटी गई नकदी और उसके मोबाइल को भी बरामद किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी और ऊन चौकी प्रभारी नेमचंद पुलिस बल के साथ भंभेडी-शाहपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी कुछ दूरी पर नलकूप के पास दो संदिग्ध युवकों को देखकर टोका तो आरोप है कि उन्होंने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। हालांकि उस समय तो किसी तरह पुलिस टीम बच गई। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक 9 अप्रैल को इन बदमाशों ने बझेडी रोड पर भट्ठे के पास सोनू पुत्र मांगेराम निवासी शामली शामला से 45 सौ की नकदी और रेडमी कंपनी का एक मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और 1225 रुपए बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस और चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों बदमाशों के नाम सोनू संजीव निवासी पट्टी लाखिया कस्बा ऊन और अंकुर पुत्र हरेंद्र निवासी किनौनी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। सोनू पर थाना झिंझाना के छह तथा मंसूरपुर थाने का एक कुल सात आपराधिक मुकदमे हैं। अंकुर पर दो मुकदमे झिंझाना पुलिस मुठभेड़ और दो मुकदमे थाना शाहपुर के बताए है।