फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two miscreants arrested for planning robbery

ऊदपुर के जंगल में लूट की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for planning robbery
चौसाना (शामली)। ग्राम ऊदपुर के जंगल से पुलिस ने शुक्रवार शाम दो बदमाश पकड़े हैं। आरोप है कि दोनों बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों बदमाशों गंगोह निवासी हैं।
विज्ञापन

चौसाना के ग्राम ऊदपुर में पिछले दिनों किसानों के खेतों से नलकूप चोरी की अधिक घटनाएं हुई थीं। जिसके बाद से पुलिस ने ऊदपुर व सकौती में लगातार गश्त बढ़ा दी थी। शुक्रवार को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। जिसे देख फईम पुत्र शमीम व मुस्ताक पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला गुलाम औलिया गंगोह जिला सहारनपुर पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बदमाशों से एक चाकू भी बरामद किया है। चौसाना चौकी प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed