{"_id":"5e4c35a18ebc3ef2780ac95b","slug":"two-matches-were-won-by-maples-academy-and-one-crown-convent-shamli-news-mrt469681550","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मैच मेपल्स एकेडमी और एक क्राउन कान्वेंट ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मैच मेपल्स एकेडमी और एक क्राउन कान्वेंट ने जीता
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी में हुई एकदिवसीय सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन सीरीज में मेपल्स एकेडमी ने दो मैच और क्राउन कान्वेंट स्कूल बुढ़ाना ने एक मैच जीता। विजेता टीम को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
मंगलवार को सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में क्राउन कान्वेंट बुढ़ाना और मेपल्स एकेडमी शामली की बीच तीन मुकाबले खेले गए। टॉस जीतकर मेपल्स एकेडमी शामली ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित आठ ओवर में 68 रन बनाए। सर्वाधिक रन आर्यन 30 रन और देवांश ने 26 रन बनाए। क्राउन कान्वेंट बुढ़ाना की टीम ने यह मुकाबला 7.3 ओवरों में 69 रन बनाकर जीत लिया। तुषार और सार्थन ने 2-2 विकेट लिए। सर्वाधिक रन हरीश ने 45 और रहीम ने 14 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैन ऑफ दी मैच हरीश को चुना गया। सीरीज का दूसरे मुकाबले मेपल्स एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। क्राउन कान्वेंट बुढ़ाना की टीम ने 70 रन बनाए। मेपल्स की ओर से सर्वाधिक विकेट सचिन और आर्यन ने 2-2 विकेट लिए। मेपल्स की टीम ने सात ओवरों में 71 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ दी मैच आर्यन को चुना गया।
इस मैच का तीसरा मुकाबला 4-4 ओवरों का ही खेला गया। टॉस जीतकर पहले क्राउन कान्वेंट बुढ़ाना ने पहले गेंदबाजी की। मेपल्स एकेडमी ने चार ओवर में 96 रन बनाए। प्रिंस ने शानदार 11 छक्के लगाकर मात्र 15 गेंदों में 71 रनों की शानदार पारी खेली। विपक्ष में बल्लेबाजी करने उतरी क्राउन कान्वेंट बुढ़ाना 38 रन ही बना पाई। मेपल्स एकेडमी ने यह मुकाबला 58 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रिंस को चुना गया। यह सीरीज 2-1 से मेपल्स एकेडमी ने अपने नाम कर ली। प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।