फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   two killed in road accident on karnal highway

करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत,

Sun, 11 Sep 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
two killed in road accident on karnal highway
फोटो
विज्ञापन

झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित काठा नदी पुल पर शनिवार शाम बाइक और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल किशोर और एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

गांव लपराना निवासी वंश (15) पुत्र सिविन, अंकित (20) पुत्र जयपाल और आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुंडेट निवासी कल्लू उर्फ राहुल पुत्र सुंदर एक ही परिवार के हैं। बताया कि ये तीनोें शाम करीब छह बजे बीबीपुर जलालाबाद गांव में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद बाइक पर सवार हो लौट थे। काठा नदी पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप को लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने तीनों को झिंझाना के हॉस्पिटल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने वंश को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने अंकित और राहुल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में राहुल ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ कैराना अमरदीप मौर्य ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया कि वंश और राहुल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वंश गांव के ही स्कूल में होली चाइल्ड इंटर कॉलेज में पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed