फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Birth celebration of five newborn daughters marked by cake-cutting.

Shamli News: पांच नवजात बेटियों का केक कटवाकर मनाया जन्मोत्सव

Tue, 22 Sep 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 22 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Birth celebration of five newborn daughters marked by cake-cutting.
गांव कुड़ाना में नवजात ​शिशुओं के जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित महिलाएं व अ​धिकारी। सूच
शामली। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़ाना में पांच नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

पांचों नवजात बेटियों से केक कटवाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें बेबी किट, फलों की टोकरी, कंबल और बेबी बिब सहित अन्य उपहार दिए गए। अभियान के दौरान विभागीय योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराने के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक गजाला त्यागी ने महिलाओं को केंद्र की सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं को केंद्र पर चिकित्सा, कानूनी सलाह, पुलिस सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में उप निरीक्षक करतार सिंह, शीतल, रीता, सोनिया, मनवीरी सिंह, जिला मिशन समन्वयक सदफ खान, कुलदीप शर्मा, अंकित कुमार, शुभम कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी कुड़ाना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सलीम अहमद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed