{"_id":"60b13bd08ebc3e7fd72068e5","slug":"two-killed-by-corona-41-infected-shamli-news-mrt5402903166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 41 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 41 संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, 41 संक्रमित मिले
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित दो लोगों की और मौत हो गई। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। जिले में 41 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि कोरोना के 184 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या घटकर 696 हो गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कस्बा थानाभवन निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति और शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें कई दिन पहले कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।
शुक्रवार को शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में तीन, रामशाला में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा गांव हिरनवाड़ा में सात, भमेड़ी शाहपुर में पांच, खेड़ीकरमू में एक, सिंभालका में एक, कंडेेला में एक, बनत में दो, कुड़ाना में एक, दभेड़ी खुर्द में दो, शाहपुर में दो, बहावड़ी में एक, भभीसा में एक, डुंगर में दो, बलवा में दो, जलालाबाद में एक, हरड़ में एक, थानाभवन में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 41 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 184 व्यक्तियों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार जनपद में सक्रिय केस की संख्या 696 रह गई है। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि कैराना सीएचसी व गांव मवी में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 186 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की, जिसमेें एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसे मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके अलावा 172 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।