{"_id":"613ba63e8ebc3e61cf7e1f02","slug":"two-including-woman-died-in-road-accidents-shamli-news-mrt5556621119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता/जलालाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
क्षेत्र के ग्राम बुंटा निवासी भाई साजिद (23) और वाजिद ट्रैक्टर-ट्राली में पराली बेचने जा रहे थे। दोनों भाई थानाभवन बजाज शुगर मिल के नजदीक पेट्रोल पंप पर रुके। कुछ देर बाद वाजिद जैसे ही ट्रैक्टर लेकर चला। साजिद ने चलते ट्रैक्टर में चढ़ने का प्रयास किया। तभी उसका पैर फिसला और वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। उसके भाई ने उसे शामली अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने हालत ज्यादा नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों में मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर है। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
उधर, जलालाबाद क्षेत्र के गांव दखोड़ी जमालपुर निवासी 58 वर्षीय विमला देवी पत्नी केदार नायक अपने पुत्र सचिन के साथ बाइक से दवाई लेने के लिए यमुनानगर गई थी। शुक्रवार दोपहर बाद वह दवाई लेकर गांव वापस लौट रही थी। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता क्षेत्र की पुलिस चौकी जंधेड़ी फाटक के निकट पहुंचने पर ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रक के पहियों की चपेट में आने पर महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
झिंझाना। कैराना निवासी 25 वर्षीय संदीप पुत्र छोटा बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे शामली की ओर जा रहा था। अगड़ीपुर पुलिया के पास एक डंपर की चपेट में आकर संदीप घायल हो गया था। घायल को शामली हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के चाचा उदय की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद