{"_id":"60edd4be8ebc3e0272025986","slug":"two-including-woman-died-in-accidents-shamli-news-mrt5472326190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुघर्टनाओं में महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुघर्टनाओं में महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुघर्टनाओं में महिला सहित दो की मौत
थानाभवन (शामली। सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहली घटना थानाभवन के बजाज शुगर मिल के पास की है। पानीपत निवासी राजकमल सैनी पुत्र राजेंद्र अपने ससुर राकेश निवासी उस्मानपुर के साथ सहारनपुर किसी रिश्तेदारी में बाइक से जा रहा था। थानाभवन शुगर मिल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजकमल की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को डायल-112 पुलिस ने थानाभवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, क्षेत्र के गांव धनेना निवासी गुलजार अपनी पत्नी अफसाना के साथ बाइक से शामली से थानाभवन आ रहा था। थानाभवन की हिंड पुलिया के पास पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गुलजार व उसकी पत्नी अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने अफसाना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी बाइक चालक कैराना निवासी सलमान को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में कार्रवाई कर रही है।