फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two including old lady died in separate accidents on the highway

हाईवे पर अलग-अलग हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत

Tue, 23 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two including old lady died in separate accidents on the highway
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव बलवा गेट के निकट वृद्धा गंभीर घायलावस्था में मिली। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
विज्ञापन

रविवार की रात को मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव लिसाढ़ आईटीआई के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शनाख्त कराई। मृतक की पहचान शैंकी निवासी मोहल्ला नंदूप्रसाद शामली के रूप में परिजनों ने की। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता विजय ने शहर कोतवाली में दी तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शैंकी रविवार को किसी काम से बाइक पर मेरठ गया था। मेरठ से शामली लौटते समय रास्ते में आईटीआई कालेज के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव बलवा गेट के निकट 65 वर्षीय वृद्धा गंभीर घायलावस्था में पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वृद्धा को अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के पास मिले थैले में कुछ सिक्के मिले हैं। पुलिस ने शव की शनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात में शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का मानना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वृद्धा की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed