फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two including child died in separate accidents

Shamli News: अलग-अलग हादसों में बालक समेत दो की मौत

Thu, 19 Jan 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two including child died in separate accidents
- हिरनवाड़ा चढ़त के दौरान पिकअप की चपेट में आया बालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आठ वर्षीय बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है और गम का माहौल बना रहा।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में बृहस्पतिवार को रामकिशन की पुत्री की बरात शामली से आई हुई थी। करीब तीन बजे दूल्हे की चढ़त की रस्म शुरू हुई। जब चढ़त (डीजे) रविदास मंदिर के पास पहुंची, तो गांव निवासी सत्यम (8) पुत्र राहुल भी चढ़त को देख रहा था। इसी दौरान गांव निवासी प्रवीण चावल से लदी हुई पिकअप गाड़ी लेकर पहुंचा तो अचानक किसी अन्य बच्चे ने सत्यम को धक्का दे दिया, जिससे वह पिकअप की चपेट में आ गया आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण तत्काल बालक को निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक गांव के रॉयल चिल्ड्रन एकेडमी में कक्षा एलकेजी में पढ़ता था। सत्यम के बड़े भाई की छह साल पहले छत से गिरकर मौत हो गई थी। अब छह साल की एक बहन और चार साल का छोटा भाई है। हादसे की सूचना मिलने पर बाबरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। बालक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना गांव फतेहपुर के निकट हुई। गांव खेड़ी बैरागी निवासी भूपेंद्र (42) ने फतेहपुर में साझे में होटल खोल रखा है। बुधवार देर शाम को होटल पर खड़ा ट्रक को चालक ने वापस कर रहा था। उसी समय भूपेेंद्र ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां धर्मवीरी ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed