फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two hours of torrential rain became a disaster, roads and streets became ponds

Shamli News: दो घंटे की मूसलाधार बारिश बनी आफत, सड़कें और गलियां बनी तालाब

Tue, 19 Aug 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two hours of torrential rain became a disaster, roads and streets became ponds
शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद
- कसरेवा कलां में कच्चा मकान गिरा, कैराना में दस वर्षीय बालक पानी में डूबा, लोगों ने बचाया
विज्ञापन

- शहर व कस्बों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बनी जलभराव की समस्या
- जिले में इस महीने एक दिन में दूसरी बार हुई 44 एमएम बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सोमवार सुबह दो घंटे जिले में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से शहर और कस्बों में जलभराव होने से सड़कें और गलियां तालाब बन गईं। जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। गांव कसेरवा कलां में कच्चे मकान की दीवार और छत गिर गई। कैराना में दस वर्षीय बालक पानी में डूब गया, जिसे तीन युवकों ने बचाया। जिले में 44 एमएम बारिश हुई।
सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे। सात बजे से दो घंटे तक बादल झमाझम बरसे। इसके बाद दोपहर दो बजे तक बूंदाबांदी चलती रही। दोपहर बाद धूप निकली। तेज बारिश होने से शहर में नाला पटरी, दयानंद नगर, सीबी गुप्ता काॅलोनी, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, कैराना रोड, अजंता चौक, नेहरू मार्केट, गोशाला रोड, माजरा रोड, शांतिनगर समेत शहर में अधिकतर स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रही, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। किरोड़ी अंडरपास में भी पानी भरने से लोगों को आवागमन में समस्या बनी रही।
विज्ञापन

बारिश के दौरान सुबह दस बजे शामली क्षेत्र के गांव कसेरवा कलां में मजदूर सूफियान के कच्चे मकान की दीवार और छत गिर गई। उस समय सूफियान की पत्नी व तीन बच्चे घर से बाहर होने के कारण दबने से बच गए। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर लोअर खंड के सहायक अमरजीत ने बताया कि सोमवार को जिले में 44 एमएम बारिश हुई। इससे पहले एक अगस्त को भी इतनी ही बारिश हुई थी। अगस्त महीने में अब तक 156 एमएम बारिश हो चुकी है जबकि जुलाई में 119 एमएम बारिश हुई थी।
- कैराना में पानी के तेज बहाव में दस वर्षीय बालक डूबा, युवकों ने बचाया
कैराना। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मूसलाधार बारिश होने से चौक बाजार, आलकला, टीचर्स काॅलोनी, मेंढ़की दरवाजा, बिसातियान, खुरगान रोड, अफगानान, घोसा चुंगी, छड़ियान आदि मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को सड़कों पर जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। लोगों का कहना है कि पालिका द्वारा बरसात से पूर्व नालों की सफाई नहीं कराई गई।
मोहल्ला बिसातियान में 10 वर्षीय बालक अली दुकान से प्लास्टिक की कैन में दूध लेकर अपने घर जा रहा था। पानी के तेज बहाव में बालक डूब गया। बालक के शोर मचाने पर मोहल्ले के जुनैद व अन्य दो युवकों ने पानी में छलांग लगाकर बालक को सकुशल बाहर निकाला। बालक अपने मामा अनस के घर रहता है। परिजनों ने बालक की जान बचाने वाले तीनों युवकों का आभार जताया।
- ऊन में दो घंटे की बारिश से जलमग्न हुई सड़कें
ऊन। सोमवार सुबह लगभग दो घंटे तेज बारिश होने से कस्बे के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। कस्बे में चारों तरफ से आने वाले मार्ग पर जलभराव की स्थिति हो गई। पिंडोरा रोड, जूनियर हाई स्कूल, पीएनबी, डीएवी इंटर कॉलेज, स्टेट बैंक, बस स्टैंड से बाजार जाने वाली सड़क समेत सभी सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी रही। कस्बे में सरकारी नालों पर जगह-जगह अतिक्रमण और पॉलिथीन की वजह से नाले अटे पड़े रहने से जलभराव की समस्या बनी रही।।
-- प्राथमिक विद्यालय परिसर में भरा दो फीट तक पानी
फोटो
कांधला। गांव असदपुर जिड़ाना के प्राथमिक विद्यालय परिसर में बारिश में दो-दो फीट तक पानी भर गया। प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने बताया कि स्कूल में 161 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 45 की उपस्थिति है जबकि 19 बच्चे मौजूद मिले। स्कूल की नींव 1989 में रखी गई थी। यहां पर चार अध्यापक वह दो शिक्षामित्र हैं। ग्रामीण सोनू, काला के स्कूल के कमरों में दरार बनी है। बरसात में कमरों की छत से पानी टपकता है। भवन जर्जर हालत में है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। रसाेई का ताला बंद मिला। बच्चों ने बताया कि मिड डे मील में उन्हें बिस्किट दिया गया। प्रधानाध्यापक का कहना है कि रसोईया अपने घर पर खाना बनाकर ला रही है। इसके बाद बच्चों को खाना दिया जाएगा विद्यालय के जर्जर भवन का प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है।
- बारिश से किसानों को कहीं राहत तो कहीं आफत
झिंझाना। चौसाना क्षेत्र में पिछले दो दिन से बारिश होने से कहीं किसानों को फायदा मिला है तो कहीं नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने साठा धान की कटाई कर ली, वे बारिश को फायदेमंद बता रहे हैं जबकि जिन किसानों की धान की फसल अभी कटी नहीं थी, उनके खेतों में पानी भरने से नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। साठा धान काटने के बाद बोई गई उड़द की फसल पानी में डूबकर खराब हो गई है। वहीं सब्ज़ी की खेती करने वाले किसान भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। टमाटर, मिर्च, लौकी और गोभी की फसल को बारिश से नुकसान हुआ है।
गांव भड़ी के किसान इंशाद राणा, चौसाना के सुधीर शर्मा, टोडा के अरविंद राठी और उदपुर के विकास कश्यप का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से धान, उड़द और सब्ज़ियों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। गोभी की नई फसल खेत में ही सड़ने लगी है। अगर मौसम जल्द नहीं सुधरा तो नुकसान और बढ़ सकता है।


- बारिश में खाली पड़ी दुकान की छत गिरी, बालक बाल बाल बचा

फोटो
कैराना। सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे से क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। वहीं मोहल्ला अंसारियान में सुबह करीब 11 बजे मुखिया की खाली बंद पड़ी दुकान की दीवार व कड़ियों की छत गिर गई। गनीमत रही कि दुकान के पास से गुजर रहा सात वर्षीय बालक दुकान के मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

शामली बैंड़ मार्केट में जलभराव । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed