फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two friends riding a bike died in a collision with a pickup

Shamli News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Tue, 04 Jun 2024 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 04 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike died in a collision with a pickup
झिंझाना (शामली)। थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव रज्जाक नगर के पास देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्ताें को कुचल दिया। एक युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उसके साथी की उपचार के दौरान मौत हुई। दोनों दोस्तों की मौत होने से परिजनों में गम का माहौल है। हादसे के बाद पिकअप को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव रजाक नगर के पास झिंझाना से शामली जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी पिकअप में बाइक फंस गई। इसके बाद चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने राहुल (26 वर्ष) निवासी रेलपार शामली को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी रविंद्र (24) निवासी गांव बलवा को हायर सेंटर रेफर किया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया। मृतक राहुल के भाई प्रदीप ने पुलिस को पिकअप गाड़ी के चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन

चार भाइयों में सबसे बड़ा था राहुल
मृतक राहुल के छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि वे रेलपार में अपनी नानी के घर रहते हैं। उनके पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। राहुल चार बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है। छोटी बहन शिवानी 10 वीं में पढ़ती है और वह बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। प्रदीप ने बताया राहुल राजस्थान में काम करता है। वह रविवार को ही वहां से आया था और अपने साथी रविंद्र के साथ बाइक पर झिंझाना रिश्तेदारी में गया था। प्रदीप ने बताया उसकी मां सरस्वती देवी दिल्ली में काम करती है। फिलहाल वह अपनी मां व बहन के साथ दिल्ली में किराये के मकान में रह रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर सोमवार सुबह वे शामली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed