फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two friends drowned while taking bath in Yamuna, body of one found

Shamli News: यमुना में नहाने गए दो दोस्त डूबे, एक का शव मिला

Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two friends drowned while taking bath in Yamuna, body of one found
यमुना नदी में डूबे युवकों को तलाश करते गोताखोर।
कैराना (शामली)। यमुना नदी में नहाने गए एक ही मोहल्ले के तीन दोस्तों में से दो दोस्त पानी में डूब गए। तीसरे साथी के शोर मचाने पर प्राइवेट गोताखोरों ने यमुना में युवकों की तलाश की। सूचना पर पुलिस व परिजनों के अलावा काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। देर शाम गोताखोरों ने एक युवक के शव को यमुना से निकाल लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी शमीम का पुत्र आसिफ (19), नफीस का बेटा साजेब (18) व तीसरा साथी नईम फिल्म देखने हरियाणा के पानीपत गए थे। लौटते समय तीनों साथी बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे हरियाणा की ओर यमुना नदी में नहाने लगे। इस दौरान आसिफ व साजेब यमुना नदी के गहरे कुंड में डूब गए। दोनों को डूबता देख नईम ने शोर मचा दिया। जिसके बाद कैराना के यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई मुनेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा प्राइवेट गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू करा दी।
विज्ञापन

सूचना पर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शाम करीब साढ़े छह बजे गोताखोरों ने यमुना में डूबे साजेब का शव यमुना से बाहर निकाल लिया, जबकि आसिफ का पता नहीं चल सका था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबे साजेब के शव को निकाल लिया गया है। जबकि दूसरे युवक आसिफ का अभी पता नहीं चल सका। युवकों के पिता शमीम और नफीस मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed