फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two friends died in Reliance-Trolley collision

Shamli News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Thu, 21 Aug 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two friends died in Reliance-Trolley collision
कैराना में जवान की मौत पर विलाप करते परिजन-संवाद - फोटो : मारपीट में जान गंवाने वाली किशोरी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र में ऊन रोड पर बाइक सवार दो दोस्तों की पुराल से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर होने पर मौत हो गई। दोनों खेत से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्राॅली को मौके पर छोड़ ट्रैक्टर लेकर भाग गया। युवकों की मौत होने से गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी सन्नी वाल्मीकि (25) और दीपक कोरी (26) बुधवार सुबह गांव में किसान के यहां मजदूरी पर गए थे। दोनों दोस्त हैं। देर शाम करीब 7:30 बजे दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। झिंझाना से ऊन मार्ग पर बलवंती देवी स्कूल के निकट आगे जा रही पुराल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजन दोनों के शव घर ले गए। हादसे के बाद आरोपी चालक पुराली से लदी ट्रॉली को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सन्नी की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। सन्नी तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दीपक के दो लड़कियां तीन साल व डेढ़ साल की हैं। दीपक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवकों के बीच दोस्ती थी। वे गांव में भी अक्सर साथ रहते थे और मजदूरी पर भी साथ ही जाते थे। उनकी मौत से परिजनों में गम का माहौल बना है और गांव में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शाम सात बजते ही सड़कों पर होता है ओवरलोड वाहनों का संचालन शुरू



विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी बने अनजान



शामली। ऊन रोड पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई। शाम सात बजे के बाद जिले की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का कब्जा हो जाता है। ओवरलोड होने के कारण ये पलट भी रहे हैं जिस कारण लगने वाले जाम से रातभर वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। रात में गश्त पर पुलिस भी ओवरलोडिंग पर कोई रोक नहीं लगा पा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी इस ओर से पूरी तरह से लापरवाह बने हुए है। झिंझाना निवासी अनस, मंजूर, बबली का कहना है कि आए दिन ओवरलोड वाहनों के कारण दुपहिया और अन्य वाहन सवार घायल हो रहे हैं मगर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं।




एआरटीओ रोहित राजपूत का कहना है कि कल ही अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा। तीन टीमों को लगाया जाएगा।

कैराना में जवान की मौत पर विलाप करते परिजन-संवाद

कैराना में जवान की मौत पर विलाप करते परिजन-संवाद- फोटो : मारपीट में जान गंवाने वाली किशोरी।

कैराना में जवान की मौत पर विलाप करते परिजन-संवाद

कैराना में जवान की मौत पर विलाप करते परिजन-संवाद- फोटो : मारपीट में जान गंवाने वाली किशोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed