फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two fraudsters caught by the police

दो जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 07 Jun 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two fraudsters caught by the police
दो जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन

शामली। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने वाले दो जालसाजों अंकुर और अंकित उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों के कब्जे से सात हजार रुपये, बाइक व तमंचा बरामद हुआ है।

रविवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गांव मानकपुर निवासी दिनेश सिंह ने 17 मई को गढ़ीपुख्ता थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव गढ़ीअब्दुल्ला में स्थित एटीएम मशीन से 20 हजार रुपये निकालते समय अज्ञात व्यक्ति की मदद ली थी। इसके बाद व्यक्ति ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की। रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपी अंकुर, निवासी गांव कुआं खेड़ा थाना नानौता, जनपद सहारनपुर और अंकित उर्फ मोनू निवासी गांव खानपुर थाना तितावी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी कल्याण उर्फ सीटू निवासी गांव कुआं खेड़ा फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से सात हजार रुपये, बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बताया कि वे तीनों एटीएम मशीन के आसपास खड़े होकर निगरानी करते रहते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति अकेला एटीएम में होता तो उसे बातों में लगाकर कार्ड का का पिन नंबर जानकर धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा दे देते थे। इसके बाद उसके खाते से रकम निकालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed