{"_id":"669ee18adbc2c0e2ba0eed84","slug":"two-bike-riding-youths-from-haryana-died-due-to-car-collision-shamli-news-c-26-1-sal1002-125038-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कार की टक्कर से हरियाणा निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कार की टक्कर से हरियाणा निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौत
Tue, 23 Jul 2024 04:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में बनत के निकट कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले थे। दोनों युवक हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। कार चालक भी जींद का निवासी है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार दो युवक मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे थे। जब वे दोनों आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कस्बा बनत के निकट ढाबा के सामने पहुंचे तो पीछे से आई कार ने बाइक में टक्क्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सडक पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम अक्षय 23 वर्ष निवासी बहादरपुर और लवकुश 22 वर्ष निवासी गांव बाटबस्ती जिला जींद हरियाणा है। बताया गया है कि दोनों हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर रितेश निवासी बहादरपुर भी साथ में था, जो हादसे की चपेट में आने से बच गया। पुलिस ने कार चालक प्रीतम निवासी जींद को हिरासत में ले लिया।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बनत के निकट हादसे में कार की टक्कर लगने से दो युवकों की मौत हुई है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है।