फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two arrested with stolen bike

Shamli News: चोरी की बाइक के साथ दो को किया गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen bike
-डेढ़ साल पहले कैराना से चोरी की थी बाइक, एक आरोपी फरार
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक भी बरामद की है। वहीं आरोपियों का एक साथी फरार है।

आदर्श मंडी थाना पुलिस ने सोमवार रात को मुंडेट नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अर्पित निवासी गांव टिकौला कला थाना मंगलौर जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) व टीनू उर्फ रवित निवासी गडौला थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर बताया। एसपी अभिषेक ने बताया कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने एक अन्य साथी अंकुश निवासी गांव पावटी थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार के साथ मिलकर उन्होंने यह बाइक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मोहल्ला खैलकला खुरगान रोड कैराना से चोरी की थी, जिसकी नंबर प्लेट बदलकर वे तीनों अपने-अपने काम के लिए इस्तेमाल करते थे। अधिकतर यह बाइक अंकुश के पास ही रहती थी। जब कभी हम में से किसी को कहीं जाना होता है, तो इस बाइक का इस्तेमाल करते थे। अब वे दोनों अपनी बहन के यहां गांव जगनपुर आए थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed