फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two arrested for trying to incite religious sentiments

धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश के आरोप में दो गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for trying to incite religious sentiments
शामली। पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनमें आपत्तिजनक मेसेज मिले हैं। इन्हें पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़ा माना जा रहा है। इसके अलावा छह लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर तरह की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस मामले में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि शहर के रोडवेज बस स्टैंड से शादाब और आमिर उर्फ इमरान, निवासी गांव सोंता रसूलपुर थानाभवन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक-एक मोबाइल बरामद हुए हैं, जिसमें आपत्तिजनक और भड़काऊ मेसेज लिखे थे। आरोप है कि वे वहां पर लोगों की भावनाएं भड़काकर उकसाने की कोशिश कर रहे थे। इन दोनों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शादाब को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़ा होने की जानकारी मिली है। इस संगठन से जुड़े अन्य कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा बस स्टैंड से मुनीर निवासी गांव दधेडू थाना चरथावल मुजफ्फरनगर, नफीस निवासी टपराना थाना झिंझाना, अहमद हसन व मो. हसन निवासी सोंता रसूलपुर थाना थानाभवन, मो. सद्दाम निवासी भैंसानी थाना थानाभवन को लोगों को उकसाकर माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने कलक्ट्रेट से पकड़े गए मुफ्ती जुबैर का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed