फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two ancient swords and five pipes found during digging in the field

Shamli News: खेत में खोदाई के दौरान मिली प्राचीन दो तलवारें और पांच पाइप

Mon, 17 Feb 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two ancient swords and five pipes found during digging in the field
शामली के गांव चूनसा के खेत से मिली तलवार। संवाद
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव चूनसा में खेत में सिंचाई के लिए पाइप लाइन डालने के लिए मशीन से की जा रही खोदाई के दौरान जंग लगी दो तलवारें और बारूद से आतिशबाजी करने वाले पांच पाइप मिले हैं।
विज्ञापन

तलवारें प्राचीन समय की बताई जा रही है, हालांकि अभी यह तय नहीं है कि तलवारें किस धातु की है और कितनी पुरानी है। पुलिस ने तलवारें और पाइपों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव चूनसा निवासी किसान किरणपाल मलिक फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप से अपने खेत तक पाइप लाइन बिछाने के लिए मशीन से खोदाई करा रहा है। उसके खेत से पहले बीच में पड़ने वाले किसान कंवरपाल के खेत में रविवार दोपहर को जब खोदाई की जा रही थी तो उसी दौरान मशीन के किसी वस्तु से टकराने की तेज आवाज हुई। आवाज होने पर मशीन से कार्य रोक दिया। इसके बाद वहां खोदाई की तो जमीन के नीचे दबी हुई दो तलवारें और लोहे के पाइप मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के किसान भी मौके पर इकट्ठा हो गए। किसान ने बताया कि तलवारों व पाइपों पर जंग लगा हुआ था। देखने से तलवारें काफी पुराने समय की लग रही थी। लोहे के पाइप ऐसे लग रहे थे जैसे बारुद भरकर आतिशबाजी करने वाले हो। किसान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने तलवारों और लोहे के पाइपों को कब्जे में ले लिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। पुलिस का कहना है कि तलवारों व पाइपों को कब्जे में लिया गया है। ये जमीन के तीन-चार फुट नीचे से मिले हैं। इनके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।

एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि जमीन में खोदाई के दौरान मिली तलवारों की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि वे किस धातु की बनी हैं और कितनी पुरानी है।

शामली के गांव चूनसा के खेत से मिली तलवार। संवाद

शामली के गांव चूनसा के खेत से मिली तलवार। संवाद

शामली के गांव चूनसा के खेत से मिली तलवार। संवाद

शामली के गांव चूनसा के खेत से मिली तलवार। संवाद

शामली के गांव चूनसा के खेत से मिली तलवार। संवाद

शामली के गांव चूनसा के खेत से मिली तलवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed