फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused in custody of the girl's bag stolen from the train

राजस्थान की युवती का ट्रेन से बैग चोरी के मामले में दो हिरासत में लिए

Fri, 10 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two accused in custody of the girl's bag stolen from the train
युवती का ट्रेन से बैग चोरी के मामले में दो आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

शामली। दो दिन पहले अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन में राजस्थान की युवती का बैग चोरी करने के मामले में जीआरपी ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। राजस्थान के जयपुर के जलवायु विहार निवासी प्रीति अग्रवाल दो दिन पहले सात दिसंबर को अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन में जयपुर से हरिद्वार जा रही थी। वह शामली स्टेशन पर पहुंची तो उसका ट्रेन से बैग चोरी हो गया। इसकी जानकारी उसे शामली से कई किलोमीटर आगे जाने पर हुई। युवती ने बैग में लैपटॉप, करीब पांच हजार रुपये, शैक्षिक प्रमाण पत्र, पैन कार्ड व अन्य कीमती सामान था। युवती ने हरिद्वार पहुंचकर जीआरपी थाने पर तहरीर दी। घटनास्थल शामली क्षेत्र होने के कारण वहां की पुलिस ने निल पर मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए जीआरपी शामली भेज दिया था। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हरिद्वार जीआरपी थाने से दर्ज मुकदमे से संबंधी पत्रावली लेने के लिए पुलिस गई हुई है। देर रात में पत्रावली शामली थाने पहुंच जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में शामली के रेलपार निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, जिनसे कई अहम जानकारी मिली है। शुक्रवार को पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed