फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused arrested with 40 kg doda poppy

40 किलो डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 40 kg doda poppy
40 किलो डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। झिंझाना पुलिस ने मिनी ट्रक में तिरपाल के नीचे छिपाकर 40 किलो डोडा पोस्त लेकर जा रहे चालक और सहचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद डोडा की कीमत 1.20 लाख रुपये बताई है।

एसपी ने बताया कि बुधवार को थाना झिंझाना पुलिस बिडौली चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय आए मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली, तो तिरपाल के नीचे छिपाया गया करीब 40 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर चालक हरप्रीत सिंह, निवासी गांव शंभूकलां जनपद पटियाला और सहचालक रणजीत निवासी गांव कबूलपुर थाना शंभूकलां जनपद पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि बरामद डोडा पोस्त की कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपये हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे 14 सितंबर को बरई (झारखंड) में मिनी ट्रक से माल उतारकर पंजाब लौट रहे थे। आरोपी वहीं से अवैध डोडा पोस्त खरीदकर तिरपाल के नीचे छिपाकर पटियाला पंजाब में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed