फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Twenty lakh rupees came, the pond was not beautified

Shamli News: बीस लाख रुपये आए, नहीं हुआ तालाब का सुंदरीकरण

Fri, 30 Jun 2023 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Twenty lakh rupees came, the pond was not beautified
शामली, थानाभवन। तालाब के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत 41 लाख 58 हजार में से लगभग बीस लाख की किस्त आने के बीस माह बाद भी कस्बे का तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। नगर पंचायत के अधिकारियों का कहना है पहली किस्त का पैसा तालाब की खोदाई पर खर्च हो गया। अब दूसरी किस्त आने पर तालाब का सुंदरीकरण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के दक्षिण में टंकी से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर इंटर कॉलेज के तिराहे पर वर्ष 2021 में तालाब के सुंदरीकरण के लिए शासन से 41 लाख 58 हजार रुपये स्वीकृत हुए थे। तालाब के लिए लगभग छह बीघा जमीन चयनित की गई थी। पैमाइश के दौरान लगभग दो बीघा जमीन कब्रिस्तान की पाए जाने पर लगभग चार बीघा भूमि पर तालाब का सुंदरीकरण होना था।
विज्ञापन

शासन से लगभग बीस लाख रुपये की पहली किश्त जारी होने के बावजूद तालाब की दो तरफ मिट्टी खोदाई का कार्य बहुत कम हुआ। वहीं साइट जैसी की तैसी है। लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर तालाब के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बीस माह बीतने के बाद भी तालाब का सुंदरीकरण नहीं कराया जा सका है। जिस कारण रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों और तालाब के पीछे काॅलोनी में रहने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द तालाब के सुंदरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र राणा का कहना है कि तालाब के सुंदरीकरण के लिए शासन से एक किस्त आ चुकी है, दूसरी किस्त के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा। किस्त आने पर तालाब के चारों ओर पटरी का निर्माण, बैठने के लिए बैंच और खंभों के माध्यम से बैरिकेडिंग की जाएगी। फैली गंदगी का मामला भी संज्ञान में आया है जिसे जल्द ही साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed