फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck overturned due to tire burst, moped rider died

शामली: टायर फटने से ट्रक पलटा, नीचे दबकर मोपेड सवार की मौत

Sun, 19 Feb 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned due to tire burst, moped rider died
थानाभवन में हादसे में बाद थाने पहुंचे मुकुल के परिजन।
थानाभवन (शामली)। बहन के यहां होली का सिंधारा लेकर जा रहे मोपेड सवार युवक की रेत से भरे ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। टायर फटने से ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में युवक की बहन घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के गांव जड़ौदा पांडा निवासी मुकुल (18) पुत्र राजेंद्र मोपेड पर अपनी बड़ी बहन ऊन कस्बा निवासी मीनाक्षी के यहां होली का सिंधारा लेकर जा रहा था। साथ में दूसरी बहन 19 वर्षीय शालू भी मोपेड पर सवार थी। सुबह करीब नौ बजे ऊन रोड पर खानपुर रजवाहे के चौराहे के निकट पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे रेत से भरे ओवरलोड ट्रक के आगे का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे में मुकुल मोपेड समेत ट्रक के नीचे दब गया। जबकि उसकी बहन सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ट्रक के नीचे दबने से मुकुल की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बहन शालू को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने जेसीबी की सहायता से ट्रक को सीधा कराकर उसके नीचे से मुकुल के शव और मोपेड को निकलवाया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकुल के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकुल के बहनोई अनुज वर्मा ने बताया कि उसकी चार बहन व एक दिव्यांग भाई है। मुकुल अपने पिता के साथ दुकान के कार्य में हाथ बंटाता था। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक चालक को तलाश किया जा रहा है।

थानाभवन में हादसे में बाद थाने पहुंचे मुकुल के परिजन।

थानाभवन में हादसे में बाद थाने पहुंचे मुकुल के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed