फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truck looted from Bijnor recovered from Chausana

शामली: बिजनौर से लूटा गया ट्रक का सामान चौसाना से बरामद

Sun, 19 Feb 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 19 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Truck looted from Bijnor recovered from Chausana
चौसाना (शामली)। बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में 11 जनवरी को ट्रक से लूटा गया माल पुलिस ने चौसाना के एक व्यापारी के यहां से बरामद किया है। पुलिस व्यापारी की निशानदेही पर अन्य दुकानदारों को बेचा गया सामान बरामद करने में जुटी है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र मंडावर के गांव कोहरपुर निवासी ट्रक ड्राइवर सतेंद्र 11 जनवरी को कुरकुरे, सिगरेट, साबुन व नमक से लदे ट्रक को उत्तराखंड के सिडकुल से पिथौरागढ़ लेकर जा रहे थे। रात्रि में करीब नौ बजे कोहरपुर में बदमाशों ने ट्रक लूट लिया था। जिसका मुकदमा मंडावर थाने पर दर्ज किया गया। जिसकी जांच करते हुए पुलिस व एसओजी टीम चौसाना पहुंची और चौसाना निवासी व्यापारी जुबैर को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जुबैर के गोदाम की तलाशी ली गई और सामान की जांच की गई तो सामान का बार कोड लूटे गए सामान के बार कोड से मैच हो गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने सभी सामान की जांच की तो पता लगा कि कुछ सामान बेच भी दिया गया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यापारी को अपने साथ लेकर बेचे गए सामान को बरामद करने में जुट गई।
विज्ञापन

--
आरोपी व्यापारी के बचाव में जुटे छुटभैया नेता
चौसाना। बिजनौर पुलिस द्वारा लूट का माल बरामद किए जाने के बाद से पुलिस चौकी पर छुटभैया नेताओं का तांता लग गया। गांव के अन्य दुकानदारों ने बताया कि जिस व्यापारी के यहां से लूट का सामान बरामद हुआ है। वह व्यापारी कंपनी रेट से भी कम रेट पर बाजार में सामान को बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed